जम्मू-कश्मीरः राजौरी में पाकिस्तानी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, जंगलों में छिपे तीन आतंकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajouri Search Operation: आज सुबह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डोलीमाल जंगलों में दो से तीन आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इस दौरान गोलीबारी भी हुई. सर्च ऑपरेशन जारी है.

जंगल में आतंकियों की तलाश में जुटे जवान 

बताया गया है कि ऑपरेशन के शुरूआत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी भी हुई, लेकिन अब काफी समय से फायरिंग बंद है. आतंकियों की तलाश में घने जंगल में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान धीरे-धीरे से आगे बढ़ रहे हैं.

सूत्रों की माने तो, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि डोरीमाल के जंगलों में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए है.

अचानक आतंकियों ने शुरु की गोलीबारी

सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे इलाके की घेराबंदी कर जंगल के अंदर बढ़ना शुरू किया, तभी छिपे आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. गोलीबारी का यह सिलसिला कुछ देर चला. अधिकारियों ने बताया कि दोनों तरफ से अब फायरिंग काफी देर से बंद है. आतंकियों को चारों तरफ से घेरने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाया गया है.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा…

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें पक्की सूचना है कि ये आतंकी भारी हथियारों से लैस हैं. इन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़ने तक ऑपरेशन जारी रहेगा.” प्रयास किया जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकियों के बच निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएं. स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क और घरों में रहने की सलाह दी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सुरक्षाबल बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि इलाका घना जंगल और पहाड़ी है, जिसका आतंकी फायदा उठा सकते हैं.

Latest News

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, कागजात भी फेंके, मची अफरा- तफरी

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अपने मामले की खुद पैरवी कर रहे याचिकाकर्ता ने CJI के लिए...

More Articles Like This

Exit mobile version