Jammu-Kashmir: आवासीय क्वार्टर की छत पर मिला ग्रेनेड, सर्च ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir News: गुरुवार की रात राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ के आवासीय क्वार्टर की छत पर एक पुराना ग्रेनेड मिला. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर नजदीकी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

पुलिस ने ग्रेनेड को लिया कब्‍जे में
अस्पताल की स्टाफ नर्स गुलफाम ने बताया कि रात करीब आठ बजे पांच से छह बच्चे छत पर खेल रहे थे, तभी उन्हें कोई वस्तु दिखाई दी तो उन्होंने इसकी जानकारी मुझे दी. उसके बाद मैंने सुरक्षा गार्ड को इस संबंध में बताया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया. ग्रेनेड को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने नजदीकी इलाके में तलाशी अभियान शुरु कर दिया है.

कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
मालूम हो कि जम्‍मू कश्‍मीर में आतं‍की हमलों का सिलसिला जारी है. पिछले एक महीने में सात के करीब आतंकी हमले हो चुके हैं. वहीं सेना के जवानों ने बीते गुरुवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया. इसके साथ ही इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

शारदीय नवरात्र: CM योगी ने मां पाटेश्वरी के दरबार में नवाया शीश, मां के पांव पखारे, आरती उतारी

CM Yogi Maa Pateshwari Temple: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बलरामपुर स्थित देवीपाटन...

More Articles Like This

Exit mobile version