Jammu-Kashmir: बारिश से हुआ भूस्खलन, ट्रैक पर आया मलबा, बे-पटरी हुई मालगाड़ी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से ट्रेन दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां कठुआ जिले एक मालगाड़ी बे-पटरी हो गई. इससे यातायात बाधित हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और यातायात बहाल करने के प्रयास में जुट गई.

रेलवे ट्रैकमैन राम बहादुर ने कहा

बताया गया है कि पंजाब जा रही एक मालगाड़ी कठुआ जिले के लखनपुर में पटरी से उतर गई. सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए. रेलवे ट्रैकमैन राम बहादुर ने कहा, “बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सारा मलबा ट्रैक पर आ गया. इस वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई”

यातायात बहाल करने में जुटी हैं रेलवे की टीम

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजकर 30 मिनट पर कठुआ-लखनपुर के बीच मालगाड़ी ट्रैक से उतर गई. रेलवे की टीम यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी है. मालगाड़ी जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही थी.

Latest News

दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव के संकेत? जानें आज आपके शहर में कितने रुपये में हो रही बुकिंग

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले घरों में पकवान बनाने से लेकर मिठाइयों की दुकानों और रेस्तरां तक, गैस...

More Articles Like This

Exit mobile version