जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को दबोचा, हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है. इस गिरफ्तारी की जानकारी अधिकारियों ने दी है.
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आजमाबाद निवासी तारिक शेख और चंबर गांव निवासी रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया. उनसे की गई पूछताछ के आधार पर दो राइफल एवं गोला-बारूद बरामद किए गए.

पुलिस ने आजमाबाद में शेख के घर पर छापा मारा और उसे उसके साथी अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस दल ने जलियां गांव स्थित शेख के किराए के मकान पर छापा मारा, जहां से हथियार बरामद किए गए.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version