जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, सेना ने 48 घंटे में 6 को मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबल एक्शन मोड पर है. सुरक्षाबल लगातार पूरे प्रदेश में आतंकियों की खोज में तलाशी अभियान चला रहे हैं और एनकाउंटर में आतंकियों को ढ़ेर कर रहे हैं. अब गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में हुई मुठभेड़

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के त्राल के नादिर गांव में हुई है. ये इलाका दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अंतर्गत आता है. सुबह में मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों के इलाके में फंसे होने की आशंका जताई थी. आखिरकार सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने एंटी टेरर ऑपरेशन में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया.

मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने जारी किया बयान

त्राल इलाके में त्राल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन की पुलिस ने भी बयान जारी किया था. पुलिस ने कहा, “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं. आगे की डिटेल्स जारी की जाएगी.”

सुरक्षाबलों ने शोपियां में तीन आतंकियों को किया था ढेर

मालूम हो कि इससे पहले बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे.  भारतीय सेना ने बताया है कि ऑपरेशन केलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद मुठभेड़ में तीन कट्टर आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया. फिलहाल, ऑपरेशन अभी जारी है.

Latest News

दुनिया की वो जगह जहां है जहाजों का कब्रिस्तान, अब तक डूब चुकी हैं 800 से अधिक शिप्स

Dangerous Sea Routes: आपने कई ऐसे रास्तों और जगहों के बारे में देखा या सुना होगा, जहां आए दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version