जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कुपवाड़ाः सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. इस दौरान हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है.

बताया गया है कि रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर की हैदर चौकी पर घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जीएनएस को बताया कि सुरक्षाबलों ने इस तरफ घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी.

इस दौरान गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में हैदर चौकी के पास दो आतंकवादी ढेर हो गए. मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है. तलाशी अभियान जारी है.

Latest News

पश्चिम बंगाल में ED का एक्शनः ‘कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के चार ठिकानों पर छापामारी

ED Raids West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार की सुबह एक साथ चार प्रमुख इलाकों, हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक टाउन...

More Articles Like This

Exit mobile version