Jamui: जमुई में सड़क हादसा, दो बच्चों सहित महिला की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jamui News: बिहार से सड़क हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार की भोर में जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मार्ग पर बसबुटिया स्थित एक ढाबा के पास बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पेड़ से टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शी राधा कृष्ण ढाबा के संचालक जामुन यादव ने बताया कि वह अपने होटल के सामने सड़क किनारे सोए हुए थे. इसी दौरान भोर में अचानक तेज आवाज हुई तो उनकी नींद टूट गई. उन्होंने देखा कि लिपटस के पेड़ से एक स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई है और उस पर सवार लोग अंदर फंसकर चीख- चिल्ला रहे हैं.

घायलों का चल रहा उपचार
उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसे घायलों को निकाला गया. इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे और एक महिला ने देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. आधा दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है.

घायल बभनी देवी ने बताया
घायल बभनी देवी ने बताया कि वे लोग आरा से बच्चे का मुंडन कराने देवघर जा रहे थे. तभी चालक को नींद आ गई और यह दुर्घटना हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version