Jhajjar: निर्माणाधीन दीवार गिरी, मलबे में दबे मजदूर, दो की मौत, एक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhajjar: हरियाणा से हादसे की खबर आ रही है. गुरुवार को यहां झज्जर में गिरावड-बिरधाना गांव की सीमा के नजदीक खेत में दीवार गिर गई. इस घटना में तीन मजदूर घायल हो गए. सभी को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड में दाखिल कराया गया, जहां दो को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक का उपचार चल रहा है.

खेत में दीवार बना रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के भोपालपुरी निवासी प्रेम नारायण, धर्मेंद्र और यूपी के झांसी निवासी मुकेश गुरुवार को गिरावड-बिरधाना सीमा पर बिरधाना गांव निवासी पवन के खेत में दीवार बनाने के लिए गए थे.

अचानक गिरी दीवार, मलबे में दब गए मजदूर
दीवार बनाने का अभी कुछ काम ही किया था कि अचानक दीवार गिर गई, जिसके मलबे में प्रेम नारायण, धर्मेंद्र और मुकेश दब गए. घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे. तत्काल तीनों को गिरावड के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रेम नारायण और धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं मुकेश की हालत स्थिर बताई जा रही है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This

Exit mobile version