Jharkhand News: बदमाशों ने उड़ाया NTPC रेल लाइन, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand News: मंगलवार की रात बदमाशों ने साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुटू टोला के पास फरक्का-ललमटिया एनटीपीसी लाइन को उड़ा दिया. इस वजह से इस लाइन पर कोयले की ढुलाई ठप हो गई है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की.

बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे रांगा घुटूटोला के पास बदमाशों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया. धमाका इतना तेज था कि रेलवे ट्रैक का टुकड़ा घटनास्थल से काफी दूर जाकर गिरा था. रेल लाइन में 470 सेंटीमीटर का गैप हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी फरक्का के वरीय पदाधिकारियों के साथ ही बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मालूम हो कि इस रेललाइन से ललमटिया कोयला खदान से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति की जाती है. इस लाइन पर केवल मालगाड़ी ही चलती है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This