Jharkhand: मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को किया ढेर, दो को पकड़ा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चाईबासाः झारखंड से बड़ी खबर आ रही है. यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक महिला सहित चार नक्सली मारे गए हैं. यह मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई है.

एरिया कमांडर और महिला नक्सली को पकड़ा
सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है, जबकि मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली शामिल है. घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया.

जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये हैं. आगे सर्च अभियान जारी है.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version