Kapurthala News: ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kapurthala News: रविवार की सुबह पंजाब के कपूरथला में सड़क हादसा हो गया. जालंधर रोड पर पीटीयू के नजदीक सड़क पर खड़े एक ट्रक से स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची साइंस सिटी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस हादसे में जहां एक भाई मनजिंदर सिंह की मौत हो गई तो दूसरा भाई तरनवीर सिंह गंभीर घायल है.

बताया जा रहा है कि रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) निवासी दिलप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, सुभाष, तरनवीर सिंह और बरजिंदर सिंह करनाल से शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान सुबह जब वह पीटीयू से आगे निकले तो चालक को झपकी आ गई. इससे स्कॉर्पियो सड़क किनारे खडे ट्रक के पीछे जा टकरा गई.

हादसे में दिलप्रीत सिंह और मनजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. मनजिंदर सिंह पुलिस मुलाजिम बताया जा रहा है. वह आईआरबी कैंप में तैनात था. इनके अलावा सुभाष, तरनवीर सिंह और बरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. साइंस सिटी चौकी प्रभारी पाल सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीनों घायलों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This