Karnataka: चित्रदुर्ग में पलटी बस, चार की मौत, 30 यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka: कर्नाटक से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां रविवार की सुबह चित्रदुर्ग एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग घायल हुए है. बताया गया है कि यह प्राइवेट बस बेंगलुरु से गोकर्ण की तरफ जा रही थी. पुलिस का कहना है कि यह घटना होलाकेरे के बाहरी क्षेत्र में अंजनेय मंदिर के करीब हुई.

पुलिस ने बताया
बस पलटते हुए उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हुए हैं. इनमें से आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. घायलों को होलाकेरे तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखा गया है. मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This