कर्नाटक: बेल्लारी में छापेमारी, 5.60 करोड़ नकदी, सात करोड़ के आभूषण बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कर्नाटक: कर्नाटक पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के बेल्लारी शहर में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 5.60 करोड़ रुपये नकदी के साथ ही तीन किलो सोना, 100 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण और 68 चांदी के बिस्किट जब्त किए. इसकी कुल कीमत 7.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, आभूषण की दुकान के मालिक नरेश के घर से भारी मात्रा में नकद और आभूषण बरामद किए गए हैं. पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है. पुलिस को इस मामले में हवाला लिंक का संदेह है. कर्नाटक पुलिस ने एक्ट की धारा 98 के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की पूछताछ के लिए मामले को आयकर विभाग के पास भेजा जाएगा.

एक अन्य छापेमारी में 1200 जिलेटिन स्टिक, तार के सात बक्से और छह डिटोनेटर बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version