Kathua: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी किए पांच आतंकियों के स्केच, इनाम घोषित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कठुआः पुलिस और सेना के जवान मिलकर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को ढेर करने के लिए संयुक्त अभियान चला रहे हैं. रियासी आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू संभाग में आतंकी घटनाएं बढ़ गईं है. इस क्रम में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच कई मुठभेड़ भी हुईं. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए है.

जानकारी के मुताबिक, कठुआ पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं. इन आतंकियों को आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोजधार के ढोक में देखा गया था. आतंकियों का पता लगाने वालों को पांच लाख का इनाम भी दिया जाएगा. वहीं, विश्वसनीय जानकारी देने पर उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

आतंकी हमले में मारे गए थे 9 श्रद्धालु
मालूम हो कि बीते 9 जून को रियासी में आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू संभाग में आतंकी घटनाओं में इजाफा होने लगा. शिवखोड़ी से वैष्णो देवी जा रही एक बस को आतंकियों ने निशाना बनाया था. उन्होंने चालक को गोली मारी थी. चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी. इस हमले में 9 श्रद्धालु मारे गए थे.

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version