Kawardha: कवर्धा में हादसे का शिकार हुई पिकअप, 18 की मौत, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों ने जान गंवा दी. कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक तहत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपनी में आज (सोमवार) दोपहर करीब 12 बजे पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया.

तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे पिकअप सवार
बताया गया है कि पिकअप में 25 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है, जबकि 4 लोगों के घायल होने की खबर है. कुकदूर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप में बैठे लोग ग्राम सेमहारा (कुई) के रहने वाले हैं, जो कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे.

जिस सड़क पर यह दुर्घटना हुई है, वह प्रधानमंत्री सड़क में आती है. ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है. इसके बाद मध्यप्रदेश शुरू हो जाता है. घटना स्थल सुदुर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है.

हादसे पर सीएम साय ने दुख
हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने दुख जताते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया
इस संबंध में एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप खाई में गिर गई. वाहन में लगभग 25 लोग सवार थे, जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे. सभी वापस आ रहे थे तभी ये हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.

बताया जा रहा है कि घटना स्थल में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है. जंगल और पहाड़ी एरिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया, शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है.

इस दुर्घटना में 17 महिलाओं और एक पुरुष की मौत की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है. ये लोग आज तीसरे दिन तेंदूपत्ता की तोड़ई करने गए थे. पिकअप वाहन गांव का ही था. वहीं चार लोग घायल हैं, जिनमें तीन महिला और एक पुरुष शामिल है.

हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान
1-मीराबाई, 2-टीकू बाई, 3-सिरदारी, 4-जनियाबाई, 5-मुंगिया बाई, 6-झंगलो बाई, 7-सियाबाई, 8-किरण, 9-पटोरीन बाई, 10-धनैया बाई, 11-शांति बाई, 12-प्यारी बाई, 13-सोनम बाई, 14-बिस्मत बाई, 15-लीलाबाई, 16-परसदिया बाई, 17-भारती, 18-सूक्ति बाई

ये लोग हुए घायल
मुन्नी बाई, धानबाई, ममता, गुलाब सिंह

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This