Kedarnath: केदारनाथ में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्‍टर, इस वजह से हुई दुर्घटना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस सेवा का हेलीकॉप्टर केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. इस कारण यह दुर्घटना हुई है.

संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में कोई भारी नुकसान नहीं है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में पांच यात्री सवार थे. फिलहाल, इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस घटना की जानकारी गढ़वाल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने दी है.

हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित

मालूम हो कि एम्स ऋषिकेश दूर-दराज के यात्रियों के लिए एयर एंबुलेंस की सर्विस भी प्रदान करता है. इसी के तहत संचालित होने वाली हेली एंबुलेंस सेवा का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ के पास तकनीकी खामी होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस एयर एंबुलेंस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

एम्स के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ने बताया

एम्स के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह हेली एंबुलेंस केदारनाथ मरीज के लिए गई थी. लैंडिंग करते समय इसमें कुछ तकनीकी खामी आई. इस दौरान हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version