FIR दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं Khan Sir! तलाश में जुटी बिहार पुलिस

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khan Sir: पटना में दो कोचिंग सेंटरों के बीच हुआ विवाद अब तुल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार की रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में हुई तोड़फोड़ के बाद फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर FIR दर्ज की गई है, जिसके बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही. इस बीच ऐसी जानकारी सामने आई है कि खान सर आज कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं.

Khan Sir को तलाश रही बिहार पुलिस

FIR दर्ज होने के बाद से ही खान सर का कोई अता-पता नहीं है. वो अपने कोचिंग सेंटर में भी नहीं हैं. फिलहाल बिहार पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उन्हें तलाश रही है. रात से ही उनके कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

आज कोर्ट में कर सकते हैं सरेंडर

वहीं, ऐसी जानकारी सामने आ रही कि आज 6 जून को खान सर पटना कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं. विवाद बढ़ता देख पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. बिहार पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात खान सर के कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ की गई थी और पथराव भी किया गया था.

दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया गया

4 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया. सुरक्षा गार्डों के बयान के बाद खान सर को भी आरोपी बनाया गया है.

छात्र-छात्राओं से किया गया अनुरोध

पुलिस ने एक बयान जारी कर छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा में किसी के बहकावे में न आएं. अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Khan Sir Statement on Guard Firing: ‘क्या हमलावरों पर फूल बरसाते?’, फायरिंग विवाद पर खान सर ने क्लास में दिया जवाब

More Articles Like This

Exit mobile version