Kishtwar Encounter: सिंहपुरा इलाके में मुठभेड़, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हो रही गोलीबारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच एक ताजा मुठभेड़ की खबर है. फिलहाल, मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है. सुरक्षाबल आतंकवादियों को पकड़ने या उनका सफाया करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं.

जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा इलाके में आज लगातार पांचवें दिन चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर सुरक्षाबलों के आतंकियों से संपर्क होने की खबर है. सूत्रों की माने तो, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दोबारा कॉन्टेक्ट स्थापित हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हो गई. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

Latest News

पितरों की तस्वीर के सामने भूलकर भी न रखें ये सामान, परिवार में बढ़ सकता है तनाव

Ancestors Photo Vastu: : घर में पितरों का स्थान बहुत पवित्र माना जाता है.पूर्वजों के प्रति सम्मान और आदर...

More Articles Like This

Exit mobile version