Kistwar Encounter: आतंकियों के कब्जे से मिले AK-47, M4 राइफल और गोलियां

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kistwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं.

सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक एम4 राइफल, दो एके-47 राइफलें, ग्यारह मैगजीन, एम4 की 65 और एके-47 की 56 गोली बरामद की हैं. इसके साथ ही मौके से टोपी, दवाइयां, प्राथमिक उपचार किट और मोजे मिले हैं, जिससे लगता है कि आतंकी लंबे समय तक छिपकर कार्य करने की योजना बना रहे थे.

सुरक्षाबलों की सटीक कार्रवाई ने इस आतंकी साजिश को नाकाम किया है. मिले हथियारों से अनुमान लगाया जा रहा है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है. सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में खोज अभियान को और तेज कर दिया है.

Latest News

नहीं रहीं दिग्गज गायिका डॉली पार्टन, 80 की उम्र में कैंसर ने ली जान, संगीत की दुनिया में बनाई थी बड़ी पहचान

Washington: अमेरिका की मशहूर गायिका डॉली पार्टन का 80 वर्ष की आयु में नैशविल में निधन हो गया. उनके...

More Articles Like This

Exit mobile version