Kolkata: सिक्किम में लैंडस्लाइड की जद में आया आर्मी कैंप, तीन लोगों की मौत, 6 जवान लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाता: नॉर्थ ईस्ट में बारिश के सितम से लोग बेहाल हैं. सिक्किम के छतेन में बाढ़ की वजह से अब कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 6 सुरक्षाकर्मी लापता हैं. एक आर्मी कैंप भूस्खलन की जद में आ गया और तीन लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने दी है.

रक्षा अधिकारी ने बताया

रक्षा अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं, वहीं 4 लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि छह लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहा है.

इस जिले के लिए रेड अलर्ट

वहीं, सिक्किम सरकार ने हालात को देखते हुए मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तीस्ता नदी उफान पर है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मंगन के पुलिस अधीक्षक सोनम डेचु भूटिया ने बताया है कि कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हैं. पर्यटकों को अपने होटलों में रहने की सलाह दी गई है.

बचाव अभियान जारी

सिक्किम में फंसे पर्यटकों को पुलिस, वन कर्मियों और लाचुंग होटल एसोसिएशन की कोशिश से निकाला जा रहा है. इससे पहले बताया गया था सिक्किम में बाढ़ की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई है.

खोले गए राहत शिविर

वहीं, मणिपुर में पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं.

Latest News

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन शानदार तेजी, 1225 अंक उछला सेंसेक्स

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र मजबूती देखी गई. दिन के अंत...

More Articles Like This

Exit mobile version