Korba News: फंदे से लटकता मिला पति-पत्नी और बेटी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Korba News: छत्तीसगढ़ से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां कोरबा के उरगा थानांतर्गत ग्राम पंचायत कुकरीचोली के भाटापारा में बंद कमरे में पति-पत्नी और उनकी बेटा का शव फंदे से लटकता मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

ठेकेदारी का काम करता था जयराम
जानकारी के अनुसार, गांव में जयराम धोबी अपनी पत्नी सुजाता (25 वर्ष) व दो वर्षीया बेटी जैसिका के साथ रहता था. जयराम ठेकेदारी का काम करता था. बुधवार की सुबह वह पत्नी और बेटी को लेकर पूजा करने मड़वारानी गया था. वहां से दोपहर लगभग एक बजे घर लौटा था. उसके पति-पत्नी और बेटी घर में थे.

बुधवार रात को खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में चले गए. आज (गुरुवार) सुबह करीब 6 बजे जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई श्रीराम रजक ने उन्हें आवाज लगाई. काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज न आने पर श्रीराम को अनहोनी का संदेह हुआ. इसकी जानकारी होने पर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए.

दरवाजा तोड़कर कमरा में दाखिल हुए लोग
दरवाजा तोड़कर जब लोग कमरा में दाखिल हुए तो अंदर का नजारा देख लोग सन्न रह गए. जयराम, सुजाता और उनकी बेटी जैसिका का शव फंदे पर लटके हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर की जांच-पड़ताल
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में बातचीत की. जांच-पड़ताल करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है. उधर, इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This