Lalu Yadav: ईडी दफ्तर पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव, इस मामले में होगी पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आज (सोमवार) को वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना स्थित दफ्तर में पेश हुए. ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को बुलाया था. लालू को 29 जनवरी और तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को पेश होने कहा गया था. आज लालू प्रसाद ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे हैं.

19 जनवरी को समन का कागजात देने गई थी ईडी की टीम
मालूम हो कि इससे पहले 19 जनवरी को ईडी की टीम राबड़ी आवास पहुंची थी. एक अधिकारी की ओर समन के कागजात दिया था. इसे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से रिसीव किया था. इससे पहले भी ईडी की टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए समन भेजा था.

जाने क्या है मामला
आरोप है कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव नौकरी के बदले जमीन घोटाला में शामिल थे. यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं. बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी.

जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था. इसी मामले में आज पूछताछ के लिए लालू यादव को ईडी दफ्तर बुलाया गया है.

Latest News

किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips : भारतीय हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता...

More Articles Like This