Lover Couple Murder: हरियाणा में वारदात, गोली मारकर प्रेमी युगल की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हरियाणः हरियाणा से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां गोली मारकर प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले प्रेमी युगल की शादी हुई थी. सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के 6 खोल बरामद किए गए हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

लाला हुक्म चंद जैन पार्क में हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, लाला हुक्म चंद जैन पार्क में सोमवार सुबह करीब नौ बजे दिल दहला देने वाली यह वारदात हुई. अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई. प्रेमी युगल ने कुछ दिन पूर्व शादी की थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
गोली की आवाज सुनकर पार्क में मौजूद लोगों ने दहशत फैल गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रेमी युगल की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या की है.

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के 6 खोल बरामद किया. प्रेमी युगल के बारे में जानकारी जुटाई. बताया जा रहा है कि मृतक युवक तेजवीर गांव बडाला का रहने वाला था, जबकि लड़की हांसी के आस-पास के गांव की बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version