Lucknow: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, फटा बस का टायर, बनी आग का गोला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: बृहस्पतिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसा हो गया. एक चलती बस में टायर फटने से आग लग गई. यह दुर्घटना टोल से पहले हुई. साइड मिरर में लपटें व धुआं उठता देख चालक ने बस को किनारे खड़ी कर दी. संयोग अच्छा रहा कि सभी यात्री सकुशल बस से उतर गए. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, एक बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी. बस में 42 यात्री सवार थे. इसी दौरान आज सुबह गोसाईंगंज के शाहजादे खेड़ा के पास बस का टायर फटने से बस में आग लग गई. दिल्ली निवासी चालक राजेश शर्मा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हुए बस किनारे लगाकर खड़ा दिया.

यात्रियों ने कंट्रोल रूम को दी सूचना
आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. अफरा-तफरी के बीच सभी सुरक्षित बस से बाहर निकल गए. इसके बाद बस से आग की ऊंची लपटे उठने लगी. यात्रियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी. सूचना पर इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व अग्निशमन अधिकारी मामचंद बड़गुजर चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे.

जलकर खाक हो गई बस
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. बस चालक राजेश ने बताया वह यात्रियों को लेकर दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे थे, तभी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस का पिछला टायर फट गया और बस में आग लग गई. उधर, गोसाईंगंज पुलिस ने दूसरी बस का इंतजाम यात्रियों को आजमगढ़ भिजवाया. संयोग अच्छा रहा कि सभी यात्री नीचे उतर गए, वरना किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था.

Latest News

Vishwakarma Puja 2026: सितंबर में कब है विश्वकर्मा पूजा? यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी सूची

विश्वकर्मा पूजा 2026 इस साल 17 सितंबर को मनाई जाएगी. जानिए पूजा में लगने वाली सामग्री, भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि, पूजा के लाभ और जाप किए जाने वाले मंत्र.

More Articles Like This

Exit mobile version