Lucknow: विधान भवन के प्रथम तल पर लगी आग! ब्रजेश पाठक के कमरे के AC में हुआ शार्ट सर्किट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: यूपी राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां स्थित विधान भवन के प्रथम तल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह आग प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) ब्रजेश पाठक के कार्यालय कक्ष में लगे एयर कंडीशनर (AC) की यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी.

कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आग लगने की जानकारी होते ही विधान भवन परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, वहां मौजूद सतर्क कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए तत्काल तत्परता दिखाई और अग्निशमन यंत्रों की मदद से समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. कर्मचारियों की इस सूझबूझ और मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शुरुआती तौर पर बिजली के तारों में ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है. इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी बड़े दस्तावेजी नुकसान की खबर नहीं है.

Latest News

सावन में केवल सोमवार व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत भी होते हैं अति-दुर्लभ, जानें इनका धार्मिक महत्व

Sawan Ke Mahatvapurna Vrat: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की उपासना का सर्वोत्तम समय माना जाता है. इस...

More Articles Like This