Lucknow: एक साथ दुनिया से विदा हुए पति-पत्नी, जाने क्या हुआ था

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: राजधानी लखनऊ से दुखद खबर आ रही है. यहां पति-पत्नी एक साथ दुनिया से विदा हो गए. इन दोनों के दुनिया छोड़ने की वजह से यह थी कि बीमारी से परेशान पत्नी ने सल्फास खा लिया, जबकि पति फंदे से झूल गया. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि ठाकुरगंज के बालागंज निवासी मोनिका (47 वर्ष) घर में मृत मिली, जबकि उसका पति अमित आर्या का शव फंदे से लटकता मिला. शुक्रवार सुबह अमित का साला घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर अंदर के हालात देखा.

साले ने इसकी जानकारी लोगों की दी. मौके पर पहुंचे लोग दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि मोनिका ने सल्फास खाकर अपनी जान दी, जबकि पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की.

पुलिस की पूछताछ में मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि मोनिका की किडनी खराब थीं. पिछले 6 साल से उनका इलाज चल रहा था. मृतका के शरीर में काफी सूजन आ गई थी. बीमारी की वजह से वो अवसाद में रहती थीं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Power Bank Charging Issue: फास्ट चार्जर के बाद भी पावर बैंक धीरे हो रहा है चार्ज? जानिए इसकी 4 बड़ी वजहें और कैसे करें...

Power Bank Charging Issue: अगर आपका पावर बैंक फास्ट चार्जर के बावजूद धीरे चार्ज हो रहा है, तो इसकी वजह गलत चार्जर, USB केबल, चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल या चार्जिंग पोर्ट में खराबी हो सकती है. जानिए पूरी जानकारी.

More Articles Like This

Exit mobile version