Lucknow: रनवे पर उड़ान भर रहा था विमान, अचानक सामने आया बंदर, पायलट ने किया ये काम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: गुरुवार की सुबह लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया. करीब 100 से ऊपर यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरने जा रहा विमान रनवे पर स्पीड पकड़ चुका था. इसी दौरान अचानक सामने बंदर आ गया. पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और विमान को मुश्किल से काबू करते हुए रोका. इसके बाद विमान रनवे पर वापस लाया गया और जांच शुरू हुई. करीब एक घंटे बाद विमान रायपुर के लिए रवाना हुआ.

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, डीजीसीए को लखनऊ एयरपोर्ट फ्लाइट इंसीडेंट की सूचना दे दी गई है और अब वह जांच करेगा. लखनऊ से रायपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 6521 गुरुवार की सुबह 8:55 बजे रवाना हो रही थी.

सूत्रों के अनुसार, रनवे पर प्लेन अच्छी खासी स्पीड पकड़ चुका था. इसी बीच पायलट ने देखा कि सामने बंदर आकर बैठ गया. यदि वह इमरजेंसी ब्रेक ना लेता तो थ्रस्ट ले रहे जहाज के जेट उसे भीतर खींच लेते और इंजन में आग लग सकती थी. विमान के डैनो से टकराने पर बड़ा डैमेज भी हो सकता था. अब यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एयरपोर्ट के रनवे तक बंदर कैसे पहुंच गया. कुल मिलाकर पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This