Lucknow: युवक ने पुल पर खड़ी की कार, गोमती नदी में लगा दी छलांग, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज घटना हुई. शनिवार की सुबह एक युवक पुल पर कार खड़ी कर गोमती नदी में छलांग लगा दिया. घंटों बाद युवक का नदी से बरामद हुआ. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी.

1090 चौराहे के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार, यह घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र के 1090 चौराहे के पास की है. बताया गया है कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक युवक कार से गोमती नदी पुल पर पहुंचा. कार को पुल पर खड़ा उसने गोमती नदी में छलांग लगा दिया.

घटना के बाद मौके पर लगीं लोगों की भीड़
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक नदी में तलाश शुरु कराई. करीब ढाई घंटे बाद युवक को बरामद किया.

अयोध्या का रहने वाला था मृतक युवक
मृतकों की पहचान अयोध्या के रहने वाले अनूप के रूप में हुई. पुलिस ने शव सहित कार को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. इसको बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या क्यों, इसकी अभी पता नहीं चल सका है. जांच की जा रही है.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version