मधेपुरा सिंहेश्वर मंदिरः बैरिकेडिंग टूटी, बेकाबू हुई भीड़, कई श्रद्धालु घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stampede at Singheshwar Temple: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मधेपुरा में सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से सोमवार सुबह अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. सुबह करीब 8 बजे के बाद जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं भीड़ के दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

भीड़ के दबाव में प्रशासन की बैरिकेडिंग भी टूट गई. इस दौरान लगभग आधा दर्जन श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए. भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया. बताया गया कि भीड़ के दबाव में उनकी वर्दी तक फट गई. सभी घायलों को तत्काल जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया.

बताया गया कि रविवार रात करीब 1 बजे सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे. देखते ही देखते हजारों लोग पहुंच गए. बेकाबू भीड़ के चलते हालात बिगड़ने की सूचना मिलने पर मधेपुरा डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया और श्रद्धालुओं को दोबारा कतार में लगाकर जलाभिषेक कराया गया.

मंदिर न्यास समिति और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील की गई. अधिकारियों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था संभाली. घायलों में सहरसा के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जलसीमा वार्ड 4 निवासी घायल रूना देवी, सुपौल के मानगंज निवासी सिन्टू कुमार, सिपाही सिद्धांत कुमार, सुलेना देवी शामिल है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह आराम से दर्शन-पूजन करें. ऐसा कुछ न करें, जिससे अव्यवस्था उत्पन्न हो.

Latest News

रातभर बदलते हैं करवट? रोज करें मकरासन, तनाव और नींद की परेशानी से मिल सकती है राहत

Makarasana Benefits: आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव, थकान और अनियमित दिनचर्या का असर हमारी सेहत के साथ-साथ नींद...

More Articles Like This

Exit mobile version