Madrid: स्पेन में US-चीन व्यापार वार्ता से पहले इमारत में भीषण विस्फोट, 25 घायल, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मैड्रिड: इस सप्ताह चीन और अमेरिका के बीच व्यापार, राष्ट्रीय सुरक्षा और सोशल मीडिया मंच टिकटॉक के स्वामित्व पर स्पेन की राजधानी मैड्रिड में वार्ता होने वाली है. इस वार्ता से पहले एक इमारत में विस्फोट हो गया है. इसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है. यह जानकारी आपात सेवा विभाग ने शनिवार को दी. इस बीच चीन ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर क्षेत्र को निशाने पर लेते हुए दो जांच शुरू कर दी है. इससे दोनों देशों के बीच में व्यापारिक तनाव बढ़ सकता है.

विस्फोट से दहशत

मैड्रिड में इसी सप्ताह प्रस्तावित अमेरिका-चीन वार्ता से पहले हुए विस्फोट ने दहशत फैला दी है. हालांकि, स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि दमकलकर्मियों को संदेह है कि गैस लीक होने की वजह से विस्फोट हुआ. दमकल विभाग के प्रमुख जेवियर रोमेरो ने कहा कि दमकलकर्मियों ने अपराह्न तीन बजे तीन मंजिला इमारत के भूतल पर विस्फोट होने के बाद मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला. विस्फोट की वजह से एक कैफे, एक स्टोर और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है.

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version