Maharajganj: युवक की मौत से आक्रोशित हुए लोग, पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharajganj News: यूपी के महाराजगंज से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही यहां. यहां एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. इस पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी.

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी नहर गांव के पास मौलागंज-मुजुरी नहर मार्ग पर बैदा के पास बेचू यादव के घर के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गुलशन सहानी (23) निवासी बैदा टोला पोखरहवा गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा हुआ था.

जानकारी होते ही मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़
घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की सूचना घायल युवक के परिवार वालों को दी. तत्काल मौके पर पहुंचे परिजन युवक को मेडिकल कालेज गोरखपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिवार के लोग शव लेकर आए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया. इस पर पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को तिरत-बितर किया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला-अधिकारी पहुंच गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जाने क्या-क्या लगेंगे डाक्यूमेंट्स

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version