महाराष्ट्रः ATS ने 13 लाख के इनामी माओवादी संजय यादव को दबोचा, 53 मामलों में था वांछित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maoist Arrest: महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी को दबोच लिया है. महाराष्ट्र एटीएस के फंडे में आया झारखंड का फरार माओवादी संजय यादव उर्फ गोदराम है. वह माओवादियों का जोनल कमांडर बताया जा रहा है. झारखंड पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र में यह गिरफ्तारी की गई है.

एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार संजय यादव पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये और बिहार सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह कुल 53 मामलों में वांछित था. इनमें 23 मामले पलामू, 20 औरंगाबाद और 10 गया में दर्ज हैं. संजय यादव मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

शांति वार्ता से पहले रूस ने कीव पर किया भीषण मिसाइल अटैक, बिजली-पानी ठप, पांच घायल

Kyiv Missile Strike: यूक्रेन-रूस और अमेरिका के बीच संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में होने वाली चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version