महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुठभेड़, तीन-चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है. यहां गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील के कोपरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि गढ़चिरौली में छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी पुलिस टीमों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है. एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है.

खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इस इलाके में कई नक्सली हैं. इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में कार्रवाई की. कोपरी गढ़चिरौली के भामरागढ़ तालुक में अंतिम वन क्षेत्र है. इस इलाके में काफी लड़ाई चल रही है. पुलिस को इस कोने के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद इस जंगल में ऑपरेशन चलाया गया है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version