महाराष्ट्रः गढ़चिरौली में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है. यहां गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया. पुलिस ने कहा कि सोमवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित तीन नक्सली मारे गए हैं.

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा
पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि एक खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि नक्सलियों के पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य अपने चल रहे सामरिक जवाबी आक्रामक अभियान (टीसीओसी) अवधि के दौरान विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास एक जंगल में डेरा डाले हुए है.

उन्होंने कहा, “गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू शाखा सी-60 कमांडो की दो इकाइयों को तत्काल तलाशी के लिए इलाके में भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि जब टीमें तलाशी अभियान चला रही थीं, तब नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी, जिसका सी-60 कर्मियों ने जवाब दिया.

उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से एक पुरुष और दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए. अधिकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर वासु के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक एके-47 राइफल, एक कार्बाइन, एक इंसास राइफल, नक्सली साहित्य सहित अन्य सामान मिले है.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This