Maharashtra: जालना में भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की सुबह बस और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां छह लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना जालाना जिले में हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

शाहपुर के नजदीक हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह वादीगोदरी-जालाना के रास्ते पर शाहपुर के नजदीक बस और ट्रक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

17 घायलों का चल रहा इलाज
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से पुलिस ने खिड़की तोड़कर लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे में जहां छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हो गए. लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों अंबाड और जालना के अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र सड़क परिवहन की बस गेवरई से जालना जा रही थी. वहीं संतरों से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था. शाहपुर के नजदीक दोनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल है. कुछ घायलों की हालत गंभीर है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

AI Impact Summit 2026: सुंदर पिचाई बोले — भारत की रफ्तार से प्रभावित, AI बदल सकता है अरबों लोगों की जिंदगी

AI Impact Summit 2026 में सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत में बदलाव की रफ्तार बेहद प्रभावशाली है और AI अरबों लोगों की जिंदगी बेहतर बना सकता है. गूगल भारत में बड़े पैमाने पर निवेश कर AI हब स्थापित कर रहा है.

More Articles Like This