महाराष्ट्र: बारामती में प्लेन क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ हादसा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आई है.यहां बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया है. बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया.

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान यह विमान एयरपोर्ट परिसर में लैंड कर रहा था. लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान जमीन पर गिर गया. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

2026 में हुई थी क्रैश लैंडिंग

मालूम हो कि इससे पहले मई 2026 में भी बारामती एयरपोर्ट के पास रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का एक ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के बाद क्रैश-लैंड हुआ था. उस घटना में भी ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया था.

विमान हादसे में अजित पवार सहित पांच की हुई थी मौत

वहीं, जनवरी 2026 में बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हुई हो गई थी. ⁠ लगातार हो रहे विमान हादसों ने बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This