महाराष्ट्र: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sharad Pawar Health Deteriorates: महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. NCP (SP) पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है. शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत है, जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले खबर आई थी कि जुखाम, खांसी और सांस लेने की शिकायत के चलते शरद पवार बारामती से पुणे की ओर रवाना हुए हैं. सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी उनके साथ में हैं.

शरद पवार की उम्र कितनी  है?

मालूम हो कि शरद पवार की उम्र 85 साल है और वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य भी हैं. वह NCP के संस्थापक रहे हैं. हालांकि, कुछ वर्ष पहले NCP में टूट हो गई और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता महायुति गठबंधन के साथ हो गए. इसके बाद शरद पवार ने अपनी नई पार्टी NCP (शरद चंद्र पवार) का गठन किया और नए चुनाव चिह्न के साथ चुनाव में मदान में उतरे.

हाल ही में प्लेन हादसे में हुई थी अजित पवार की मौत

हाल ही में बीते 28 जनवरी को शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टीसीएम व एनसीपी के प्रमुख अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई थी. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान बारामती एयरपोर्ट पर उनका विमान क्रैश हो गया था. इस हादसे में अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version