ऑस्ट्रेलिया में टला बड़ा हादसा: सिडनी एयरपोर्ट पर आपस में टकराने से बचे दो विमान, क्रू मेंबर घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia: ऑस्ट्रेलिया से दिल की धड़कन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यहां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर दो यात्री विमानों के बीच टक्कर होते-होते बच गई. सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को घटना की जांच शुरू कर दी. इस घटना में क्रू मेंबर घायल हो गया.

यह घटना रविवार सुबह की है, जब जेटस्टार के एक पायलट को कतर एयरवेज के जेट से टकराने से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाना पड़ा. इस हादसे के कारण सिडनी एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ.

ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने बताया कि रविवार सुबह जेटस्टार का एयरबस ए320 उड़ान के लिए गोल्ड कोस्ट की ओर टैक्सी कर रहा था. इसी दौरान चालक दल ने देखा कि एक कतर एयरवेज का बोइंग 777, जिसे एक एयरक्राफ्ट टग द्वारा खींचा जा रहा था, क्रॉसिंग टैक्सीवे पर उनके विमान के काफी करीब आ गया है.

अचानक रुके दोनों विमान

एटीएसबी के बयान में कहा गया है कि दोनों विमानों के अचानक रुकने से जेटस्टार ए320 पर सवार केबिन क्रू का एक सदस्य घायल हो गया और 777 के नोज गियर तथा एयरक्राफ्ट टग के बीच के कनेक्शन को भी नुकसान पहुंचा है.

अचानक ब्रेक लगने के कारण केबिन में चल रहा जेटस्टार क्रू का सदस्य घायल हुआ, जिसका बाद में पैरामेडिक्स द्वारा इलाज किया गया. एयरसर्विसेज ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, इस पूरी घटना के बाद से सिडनी एयरपोर्ट पर उड़ानों में लगातार देरी हो रही है.

एयरलाइंस ने बयान में क्या कहा?

नियामक ने कहा कि जांचकर्ता इस घटना के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए दोनों विमानों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से डेटा इकट्ठा कर रहे हैं. साथ ही चालक दल और टग ऑपरेटरों से पूछताछ भी की जा रही है. जांच एजेंसी ने एयरपोर्ट पर मौजूद चश्मदीदों से अपील की है कि अगर उनके पास इस घटना का कोई भी वीडियो हो, तो वे इसे जांच टीम को भेजें.

जेटस्टार की एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि हमारा विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशों का ही पालन कर रहा था, तभी एक अन्य विमान के बेहद करीब आ जाने पर पायलटों को मजबूरी में जोर से ब्रेक लगाने पड़े. कतर एयरवेज ने फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी करने के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है.

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This