पाकिस्तानी काफिले पर बलूचिस्तान में बड़ा अटैक, सात जवानों की मौत का दावा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BLA Attack Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक काफिले पर बलूचिस्तान के नोख-कुंडी इलाके में बड़े हमले की खबर से हड़कंप मचा है. स्थानीय और अन्य सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस हमले में पाकिस्तान के 7 सुरक्षाकर्मी मारे गए. इनमें से 5 शव मौके से निकाल लिए जाने की बात कही जा रही है, जबकि 2 शव रेगिस्तान में ही रह गए. सुरक्षा खतरे की वजह से उन्हें वहां से निकालना संभव नहीं हो सका. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तानी सेना ने अभी तक 7 जवानों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

रिपोर्ट के अनुसार, हमला बलूचिस्तान के चागाई जिले के नोख-कुंडी इलाके में हुआ. यह इलाका क्वेटा-तफ्तान मार्ग पर स्थित है और ईरान तथा अफगानिस्तान की सीमाओं के करीब है. स्थानीय सूत्रों का दावा है कि हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को इलाके से पीछे हटना पड़ा. यहां तक कि एंबुलेंस टीम भी मौके तक पहुंचने में घबरा रही थी, क्योंकि दोबारा हमले का खतरा बताया जा रहा था. यही वजह बताई जा रही है कि मारे गए सुरक्षाकर्मियों में से दो के शव अब तक मौके से नहीं निकाले जा सके हैं.

इस घटना में सबसे ज्यादा ध्यान उस दावे ने खींचा है, जिसमें कहा गया है कि सुरक्षा बलों को हमले के बाद अपने ही जवानों के शव निकालने में मुश्किल हुई. दावे के अनुसार, 5 शव वहां से हटा लिए गए, लेकिन 2 शव रेगिस्तानी इलाके में रह गए. सुरक्षा हालात ठीक नहीं होने की वजह से एंबुलेंस कर्मियों ने भी आगे जाने से इनकार कर दिया. अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह नोख-कुंडी जैसे सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा हालात की गंभीर तस्वीर पेश करता है, लेकिन फिलहाल पाकिस्तान की सेना की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

नोख-कुंडी की घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब बलूचिस्तान के कई हिस्सों में सुरक्षा बलों और अलगाववादी समूहों के बीच हिंसा बढ़ने की खबरें आती रही हैं. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA पर पाकिस्तानी सैन्य काफिलों, चौकियों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के आरोप लगते रहे हैं. संगठन ने हाल के कई हमलों की जिम्मेदारी भी ली है. हालांकि, BLA की तरफ से जारी किए जाने वाले हताहतों के आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version