लश्कर को बड़ा झटका: हाफिज सईद का करीबी यूसुफ अफरीदी का काम तमाम, मारी ताबड़तोड़ गोलियां

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yusuf Afridi Murdered: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद करीबी और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य सदस्य शेख यूसुफ अफरीदी को अज्ञात हमलावरों ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी है. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अफरीदी को पाकिस्तान के खैबर जिले के लांडी कोटल इलाके में निशाना बनाया गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तानी पुलिस के हवाले से बताया कि यह हमला रविवार को हुआ. अज्ञात हमलावरों ने यूसुफ अफरीदी पर घात लगाकर हमला किया. हमलावरों ने अफरीदी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा. इस हमले में अफरीदी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से सुरक्षित फरार होने में सफल रहे. फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन या समूह ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This