जर्मनी में एक फेस्टिवल में बड़ी वारदात, लोगों पर चाकू से हमला; 3 की मौत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Crime: जर्मनी से एक हैरान के देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर पश्चिमी शहर सोलिंगन में एक फेस्टिवल के दौरान चाकूबाजी की वारदात हुई है. इस घटना के बाद आस पास के लोगों में दहशत है. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है. जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला फ्रॉनहोक नामक एक सेंट्रल चौक पर हुई है. हमलावर अभी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लगी है.

कहां दिया गया घटना को अंजाम

फेस्टिवल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक अज्ञात अपराधी ने सेंट्रेल चौक, फ्रॉनहोफ पर चाकू से हमला कर कई लोगों को जख्मी कर दिया है. पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि वीकेंड पर शहर में विविधता का उत्सव मनाया जा रहा था, इसी दौरान चाकू से हमला किया गया.

जांच में जुटी पुलिस

चाकूबाजी की घटना की जानकारी होने के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाके को खाली करा लिया गया है. इसके साथ ही हमलावर की तलाश जारी है. पुलिस घटनास्थल के आसापस के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. बता दें कि सोलिंगन शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख से ज्यादा है और यह शहर जर्मनी के दो बड़े शहरों कोलोन और डसेलडोर्फ के साथ पास स्थित है.

एक समाचार पोर्टल के अनुसार जिस हथियार से हमला किया गया, वह चाकू हो सकता है और और अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. शहर के मेयर टिम कुर्ज़बैक ने सोलिंगन के फेसबुक पेज पर लिखा, “आज शाम, सोलिंगन में हम सभी सदमे, भय और बहुत दुख का अनुभव कर रहे हैं. हम सभी अपने शहर की सालगिरह एक साथ मनाना चाहते थे और अब हमें मृतकों और घायलों के लिए शोक मनाना है.”

Latest News

अफगानिस्तान में भाषा की शुद्धता काे लेकर बड़ा फैसला, बदलें जाएंगे टीवी-मोबाइल और ट्रेन जैसे शब्द

Afghanistan: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने देश में इस्तेमाल होने वाले विदेशी शब्द बदलने का फैसला किया है, जिसके...

More Articles Like This

Exit mobile version