अफ्रीका में बड़ा हादसाः जिबूती में नाव पलटी, 15 बच्चों सहित 109 प्रवासियों की मौत, दर्जनों लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Djibouti Boat Accident: पूर्वी अफ़्रीका से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां जिबूती के तट पर 305 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट गई. इस हादसे में कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई है, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं. यह जानकारी रविवार को अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने दी.

80 से ज्यादा लोग लापता

हालांकि, इस हादसे में 80 से ज्यादा लोग बच गए, वे सभी इथियोपिया के नागरिक थे. वहीं कम से कम 116 लोग अभी भी लापता हैं. आईओएम के मुताबिक, नाव जिबूती से यमन जा रही थी, तभी गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह वह ओबोक के उत्तर में गुहेरे के पास यह पलट गई. इस हादसे में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे मारे गए.

आईओएम अपने ओबोक प्रवासी सहायता केंद्र (MRC) में बचे हुए 64 लोगों की मदद कर रहा है. उन्हें स्वास्थ्य सेवा, मनोवैज्ञानिक सहायता, सुरक्षा सेवाएं, अस्थायी आश्रय, भोजन और परिवारों से फिर से जुड़ने में मदद दी जा रही है.

आईओएम के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोइसेक ने कहा…

जिबूती में आईओएम के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोइसेक ने कहा, “यह जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान है. हमारी संवेदनाएं बचे हुए लोगों और उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया है या जिन्हें अपने रिश्तेदारों के बारे में कोई खबर नहीं मिली है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रही हैं. यह त्रासदी इस बात की एक कठोर याद दिलाती है कि आर्थिक अवसरों की तलाश में इस माइग्रेशन कॉरिडोर से गुज़रने वाले प्रवासियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है.”

जो लोग अभी भी लापता हैं, उन्हें लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच जिबूती के अधिकारी खोज और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं. स्थानीय अधिकारी बचे हुए लोगों को चिकित्सा सुविधा भी दे रहे हैं और मरने वालों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहे हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This