Major US Attack On Iran: अमेरिकी सेना का ईरान में 90 ठिकानों पर हमला, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Major US Attack On Iran: एक बार फिर अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन बढ़ गई है. बीते बुधवार को अमेरिकी फौज ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिलिट्री एक्शन करते हुए उसके करीब 90 सैन्य अड्डों पर एयरस्ट्राइक की हैं. इस मिलिट्री ऑपरेशन का वीडियो भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रिलीज किया है, जिसमें अटैक के दौरान कई सैन्य ठिकानों को टारगेट बनाते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर U.S. Central Command ने वीडियो जारी करते हुए लिखा कि 8 जुलाई को अमेरिकी फौज ने ईरान के विरुद्ध मिलिट्री ऑपरेशन किया. CENTCOM के अनुसार, इस एक्शन का मकसद ईरान की उस सैन्य ताकत को कमजोर करना था, जिसके माध्यम से वह होरमुज़ जलडमरूमध्य में गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर हमला कर सकता है.

अमेरिकी फौज ने ईरान में 90 मिलिट्री अड्डों को बनाया निशाना

सेंटकॉम के बयान के मुताबिक, अमेरिकी फौज ने ईरान के करीब 90 मिलिट्री अड्डों को टारगेट किया गया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी (Coastal Surveillance) से जुड़े इक्विपमेंट, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज सेंटर, नेवी क्षमताओं से जुड़े अड्डों और ईरान के समुद्री तट पर मौजूद सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं. अमेरिकी सेना दावा कर रही है कि इन अटैक्स से ईरान की नेवल मिलिट्री को बड़ी क्षति पहुंची है.

ईरान पर हमले का ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्रुथ सोशल में ईरान पर हमले का वीडियो और एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि लोकल अफसरों ने अब पुष्टि की है कि अमेरिकी हमलों में ईरान के दक्षिण-पूर्वी शहर में स्थित एयरपोर्ट/एयरबेस को निशाना बनाया गया था, जिसका प्रयोग इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स एयरोस्पेस फोर्स करती है.

अमेरिकी बेस को ईरान ने बनाया निशाना

उधर, अमेरिकी हमलों का ईरान भी जवाब दे रहा है. प्रेस टीवी के अनुसार, IRGC ने कहा कि अपने जवाबी एक्शन के पहले फेज में, IRGC ने कुवैत में अमेरिकी कैंप आरिफजान और अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन में जुफफैर और शेख ईसा एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर संयुक्त रूप से मिसाइल और ड्रोन से हमला किया.

ईरान ने बताया कहां-कहां हुआ हमला?

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मिलिट्री अटैक से प्रभावित जगहों के बारे में बात करते हुए IRGC ने कहा कि धोखेबाज अमेरिका ने फिर से अपने वादों को तोड़ते हुए ईरान के दक्षिणी प्रांतों में कई जगहों पर अटैक किए. अमेरिका ने पूर्वी प्रांतों में मशहद की ओर जाने वाले दो पुलों को भी टारगेट किया, ताकि दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में खलल पड़े.

Latest News

Heart Failure Study: क्या हार्ट फेलियर के हर मरीज के लिए फायदेमंद नहीं हैं बीटा-ब्लॉकर? नई स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

अमेरिका की एक नई स्टडी में पाया गया है कि हार्ट फेलियर के HFpEF प्रकार के मरीजों में बीटा-ब्लॉकर दवाएं हर बार फायदेमंद नहीं हो सकतीं. हालांकि विशेषज्ञों ने मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह दवा बंद न करने की सलाह दी है.

More Articles Like This

Exit mobile version