मालवीय नगर अग्निकांड: 21 लोगों की मौत पर CM योगी ने जताया दुख, कहा- ‘घटना हृदय विदारक’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malviya Nagar fire tragedy: बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में दर्दनाक हादसा हो गया. एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि घटना हृदय विदारक है.

सीएम योगी ने एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में एक दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है.

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

मालूम हो कि बुधवार की सुबह मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारत के अंदर फंस गए. घटना के बाद दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया. इस घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं. राहत और बचाव कार्य के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां इनका चल रहा है.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version