मणिपुर: पुलिस ने बरामद किया भारी मात्रा में विदेशी हथियार और बम बरामद, दो उग्रवादी अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Weapons Seizure: मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार सुरक्षा बल बड़े अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में मणिपुर पुलिस और भारतीय सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त कार्रवाई में तेंगनौपाल (Tengnoupal) जिले में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा (IMB) के पास से भारी मात्रा में घातक हथियार, विदेशी पिस्तौल, वॉकी-टॉकी (संचार उपकरण) और देसी बम (IED) के अवशेष बरामद किए हैं.

पुलिस ने रविवार को बताया कि अलग-अलग अभियानों में दो सक्रिय उग्रवादियों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल दो लोगों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह बरामदगी पांच जून को तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना के तहत चोनजांग कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण में सीमा स्तंभ संख्या 72 और 73 के बीच के इलाके से की गई.

एक अन्य घटनाक्रम में सुरक्षा बलों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 202 और 102ए पर लिटान, महादेव और सिनाकेथेल के आसपास के इलाकों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. इस अभियान का उद्देश्य कोटलैन में हाल ही में हुई हिंसा का असर अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोकना था.

इस कारर्वाई के दौरान दोनों समुदायों की आबादी वाले गांवों में संयुक्त रूप से गश्त की गई और कई बंकरों का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया गया. सुरक्षाकर्मियों ने शांति बनाए रखने में सहयोग मांगने के लिए ग्राम अधिकारियों और नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) के साथ भी बातचीत की.

इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को क्षेत्र में सुरक्षा बलों की निरंतर मौजूदगी का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्थानीय युवाओं को हिंसा में शामिल होने या कहीं और होने वाली घटनाओं से प्रभावित होने से रोकें. वहीं अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय आबादी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने तथा लोगों और सामान की आवाजाही के लिए राजमार्गों को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

इसी बीच सुरक्षा बलों ने पांच जून को थौबाल जिले के लिलोंग थाना के तहत स्टोन क्रशर क्षेत्र के पास वैथौ संगोमसांग से एक प्रतिबंधित संगठन के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को ही चलाए गए एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने अवैध शराब ले जाने के आरोप में इम्फाल ईस्ट जिले के हीनगांग थाने के तहत फिजम लीराक से दो लोगों को पकड़ा गया.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version