Maoist encounter: ओडिशा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन माओवादी को किया ढेर, लाखों का था इनाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भुवनेश्वर: ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बुधवार की देर रात बेलघर पुलिस स्टेशन इलाके के गुम्मा जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. गुरूवार को इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला कैडर सहित तीन माओवादी ढेर हो गए हैं.

माओवादियों पर घोषित था 23.65 लाख रुपये का इनाम

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो पुरुष नक्सलियों की पहचान CPI (माओवादी) के एरिया कमेटी मेंबर बारी उर्फ राकेश और दलम सदस्य अमृत के रूप में हुई है. दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि इन दोनों पर कुल 23.65 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

मारी गई महिला माओवादी की पहचान में जुटी पुलिस

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह मुठभेड़ स्थल के पास से एक और महिला कैडर का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है और पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

तलाशी अभियान के दौरान शुरु हुआ मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस के SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की एक छोटी मोबाइल टीम ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान उनका सामना माओवादियों से हुआ और मुठभेड़ शुरु हो गई.

असलहा और वॉकी-टॉकी सेट बरामद

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें माओवादी मारे गए. दो पुरुष कैडरों के शव तुरंत बरामद कर लिए गए, जबकि एक और महिला नक्सली का शव बाद में कुछ दूरी पर मिला. पुलिस ने एक रिवॉल्वर, एक .303 राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट जब्त किया है.

Latest News

इंदौर: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजे कविता और शायरी के स्वर, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने दिया खास संबोधन

CMD Upendrra Rai On Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर...

More Articles Like This