Mathura Crime: होटलों के अंदर चल रहा था गंदा खेल, आपत्तिजनक हालत में मिली 7 युवतियां और 10 युवक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura Crime: यूपी के मथुरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक होटल में गंदा काम चल रहा है. यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे चल रहे एक बड़े देह व्यापार नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. राया कट के पास स्थित दो नामचीन गेस्ट हाउसों पर पुलिस ने एक साथ अचानक छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 7 युवतियों और 10 युवकों सहित कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस को ठिकानों की मिल रही थी गुप्त सूचना

पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के पास अंजाम दिया है. पुलिस को काफी समय से इन ठिकानों को लेकर गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं. पुलिस की टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से ‘रॉयल होटल’ और ‘न्यू सांवरिया गेस्ट हाउस’ पर एक साथ धावा बोला.

पुलिस के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

जैसे ही पुलिस फोर्स गेस्ट हाउस के कमरों के अंदर दाखिल हुई, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस पर नजर पड़ते ही युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया.

सीओ (CO) महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर काम कर रहा था.

मालूम हो कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, पंजाब, अलीगढ़ और पश्चिम बंगाल जैसे अलग-अलग राज्यों और शहरों की रहने वाली हैं, जिन्हें इस अनैतिक धंधे में धकेला गया या शामिल किया गया था. पुलिस अब इस सेक्स रैकेट को ऑपरेट करने वाले मुख्य सरगनाओं (Pimps/Kingpins) और गेस्ट हाउस के मालिकों की भूमिका की जांच कर रही है.

क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया

क्षेत्राधिकारी (CO) संजीव कुमार राय ने बताया कि इन दोनों गेस्ट हाउसों में लंबे समय से अनैतिक और गैर-कानूनी गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों की पूरी तरह से पुष्टि करने के बाद ही यह सीक्रेट ऑपरेशन प्लान किया गया था. वहीं पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक साक्ष्य और दस्तावेज भी जब्त किए हैं. आरोपियों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This