मेरठः देश के नामचीन कारोबारी के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने मेरठ शहर के नामचीन उद्यमी शारदा एक्सपोर्ट के ठिकानों पर मंगलवार की सुबह छापा मारा. ईडी की टीम शारदा एक्सपोर्ट के मालिक जितेंद्र गुप्ता के साकेत स्थित मकान पर पहुंची हैं.

साकेत आवास सहित रेलवे रोड स्थित कोल्ड स्टोर और रिठानी व गगोल रोड पर फैक्टरी में भी ईडी ने छापामारी की कार्रवाई की है. देश के बडे एक्सपोर्टर्स में शारदा एक्सपोर्ट शामिल है. दो गाड़ियों में पहुंची आठ लोगों की टीम घर के अंदर जांच-पड़ताल कर रही है.

टीम की कार्रवाई के दौरान किसी को भी अंदर आने और बाहर जाने की इजाजत नहीं है. मौके पर स्थानीय पुलिस तैनात है. बताया गया है कि ईडी ने कारोबारी के दिल्ली, चंडीगढ़ और नोएडा स्थित प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की है. शारदा एक्सपोर्ट का 100 से ज्यादा देशों में कारपेट और लकड़ी का फर्नीचर एक्सपोर्ट का काम है.

इस कार्रवाई में ईडी के हाथ क्या लगा, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. ईडी की शहर में दस्तक के बाद अन्य बड़े कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version