मुंबई एयरपोर्ट पर मर्सिडीज कार हुई बेकाबू, पांच लोग घायल, चालक गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार बेकाबू हो गई. कार की जद में आने से पांच लोग घायल हो गए. इन दो विदेश नागरिक शामिल हैं.

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह की है, जब एक प्राइवेट कंपनी की एक मर्सिडीज़ कार के चालक ने एयरपोर्ट पर पैसंजेर्स को छोड़ने के बाद अपना नियंत्रण खो दिया और गेट नंबर 3 पर जाकर टकरा गई.

घायल दो विदेशी नानावती अस्पताल में भर्ती
कार की जद में आने से दो विदेशी नागरिकों और तीन एयरपोर्ट स्टाफ से जुड़े हुए लोग घायल हो गए. विदेशी नागरिकों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं एयरपोर्ट स्टाफ से जुड़े हुए एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला अचानक गाड़ी कब आई और उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना में उनके एक साथी का पैर टूट गया है.

पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
इस मामले में मुंबई की सहार पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. एयरपोर्ट स्टाफ से जुड़े हुए लोगों के दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, मर्सिडीज के चालक ने पैसेंजर्स को गेट नंबर-1 पर उतार दिया था. पैसेंजर्स को छोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, उसने नियंत्रण खो दिया और उसकी कार गेट 3 के सामने रैंप से टकरा गई. बताया जाता है कि रफ्तार तेज होने की वजह से यह दुर्घटना हुई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

Gartner Report: AI से बढ़ेगा प्राइवेसी का खतरा, 2029 तक डेटा लीक नहीं बल्कि AI के अनुमान बनेंगे सबसे बड़ा जोखिम

गार्टनर की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 2029 तक AI लोगों के बारे में निकाले गए अनुमान (AI-Generated Inferences) के जरिए प्राइवेसी के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है. कंपनियों को AI गवर्नेंस और डेटा सुरक्षा रणनीति मजबूत करने की सलाह दी गई है.

More Articles Like This