बोलिविया में क्रैश हुआ सैन्य विमान, 15 की मौत, दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरे नोट, बटोरने में जुटे लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bolivia Plane Crash: बोलिविया की राजधानी ला पाज के निकट एल ऑल्टो शहर में भीषण हादसा हो गया. शुक्रवार की शाम बोलिवियाई वायु सेना का एक लॉकहीड C-130 हर्क्यूलिस विमान खराब मौसम में रनवे से फिसलकर एक व्यस्त सड़क पर गिर गया.

बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था विमान

इस विमान हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं. विमान में देश के केंद्रीय बैंक के नए छपे नोट ले जाए जा रहे थे, जिनके बिखरने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

सड़क पर दौड़ते वाहनों से टकराया विमान

स्थानीय मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक, विमान सांता क्रूज से रवाना हुआ था और एल ऑल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया. खराब मौसम, संभवतः ओले और बर्फीली सड़क के की वजह से यह हादसा हुआ. विमान सड़क पर दौड़ते वाहनों से टकराया, जिससे लगभग एक दर्जन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोगों मौके पर ही मौत हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में दिख रहा है कि दुर्घटनास्थल पर नए बैंकनोट (20, 50 और 100 बोलिवियानोस के) बिखरे पड़े हैं, और लोग उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे हैं. सुरक्षा बलों ने पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की.

बोलिविया के केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ये बिखरे नोट वैध मुद्रा नहीं हैं और इन्हें इस्तेमाल या व्यापार के लिए मान्य नहीं किया जाएगा, क्योंकि ये प्रतिस्थापन के लिए थे. बैंक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं.

बोलिवियाई रक्षा मंत्रालय और एयर फोर्स ने पुष्टि की कि विमान उनकी सेना का था. एल ऑल्टो हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. राष्ट्रीय एयरलाइन बोलिवियाना डी एविएशन ने कहा कि यह उनका विमान नहीं था.

प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और संभवतः बर्फीली रनवे को मुख्य कारण बताया जा रहा है. मृतकों में विमान के चालक दल के सदस्य और जमीन पर मौजूद लोग शामिल हैं. घायलों की इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version